THE CSR INVESTORS
Services All Projects WhatsApp Business API Shop Blog & Insights About Give Feedback

आपके ग्राहक दिन में कई बार WhatsApp खोलते हैं। आपका business वहीं पहुँचे।

Order की पुष्टि, त्योहार के offers, OTP और याद-दिलाने वाले messages — आपके अपने business नंबर से, Meta के official WhatsApp Business API पर। एक portal से भेजें, या अपनी website से अपने-आप।

THECSR, Meta का Verified Tech Provider है — कोई unofficial tool नहीं, नंबर बंद होने का डर नहीं।
Meta का official APIBusiness verification के बाद 24 घंटे में 2,000 लोगों तक, और आगे बढ़ती सीमा
अपना नंबर, अपना accountData और नंबर आपके Meta account में — कभी भी कहीं और ले जा सकते हैं
हिंदी में सहायताSetup, templates और Meta की approvals — हम साथ बैठकर करवाते हैं

कौन-से messages भेज सकते हैं

हर message का एक approved ढाँचा (template) होता है, जिसमें नाम, रकम, तारीख जैसी जगहें हर ग्राहक के लिए अपने-आप भरती हैं।

नमस्ते रमेश जी, आपका order #ORD-2231 dispatch हो गया। Tracking: bit.ly/xyz
✓✓

Order और delivery updates

Order पक्का, dispatch, delivered — हर चरण की खबर ग्राहक के फ़ोन पर।

🎉 नए साल पर सभी furniture पर ₹5,000 तक की छूट। Showroom आएँ या जवाब दें।
Catalogue देखेंCall करें
✓✓

Offers और bulk campaigns

Excel/CSV से हज़ारों ग्राहकों को एक साथ — किसे गया, किसने पढ़ा, सब रिपोर्ट में।

आपका OTP 739102 है। किसी से साझा न करें।
✓✓

OTP और login

SMS से सस्ता और ज़्यादा भरोसेमंद — website या app के login के लिए।

याद दिलाना: कल सुबह 11 बजे डॉ. शर्मा के साथ आपकी appointment है।
पक्कासमय बदलें
✓✓

Appointments और reminders

Clinic, coaching, library — fees, appointment और due date की याद।

₹3,200 का भुगतान मिल गया। धन्यवाद! Invoice: thecsr.in/inv/88
✓✓

Payment और invoice

भुगतान मिलते ही रसीद, और बकाया होने पर विनम्र याद।

धन्यवाद अनीता जी! आपकी enquiry मिल गई, हमारी team 1 घंटे में संपर्क करेगी।
✓✓

Website enquiry पर तुरंत जवाब

Contact form भरते ही ग्राहक को WhatsApp पर पुष्टि — lead ठंडी नहीं पड़ती।

अपनी website या software से जोड़ें

Order होते ही, form भरते ही, या भुगतान आते ही — आपकी website खुद WhatsApp भेजेगी। आपके developer के लिए यह 10 मिनट का काम है।

  1. Portal से API key लें। WhatsApp जुड़ने के बाद आपके account में एक गुप्त key मिलती है।
  2. Website से एक call करें। किस नंबर पर, कौन-सा template, और कौन-सी जानकारी भरनी है।
  3. Message पहुँच गया। Delivered और Read की स्थिति portal में दिखती है।

WordPress, Shopify, PHP, Node, Laravel — जो भी website हो, जुड़ जाती है। Website हमने न बनाई हो, तब भी।

// आपके server पर: order पक्का होते ही ग्राहक को WhatsApp await fetch('https://thecsr.in/api/v1/whatsapp/send', { method: 'POST', headers: { 'Content-Type': 'application/json', 'X-Api-Key': process.env.THECSR_WA_KEY }, body: JSON.stringify({ to: '9876543210', template_name: 'order_confirmation', variables: ['सीमा', '#ORD-1042', '₹1,480'] }) });
नमस्ते सीमा जी, आपका order #ORD-1042 पक्का हो गया। कुल ₹1,480।
अभी ✓✓

शुरू कैसे करें

ज़्यादातर businesses एक दिन में तैयार हो जाते हैं। Meta की approvals में कभी-कभी 1–2 दिन लगते हैं।

पहला

Facebook से जोड़ें

नीचे के button से अपने Facebook/Meta Business account में login करें और business नंबर चुनें।

दूसरा

नंबर verify

OTP से नंबर पक्का होता है। Register हम अपने-आप कर देते हैं।

तीसरा

Meta billing

Meta के billing page पर business का नाम, पता, GST और card एक बार डालें। Message का शुल्क Meta सीधे लेता है।

चौथा

Plan और template

Portal में plan चुनें और अपना पहला template approval के लिए भेजें।

पाँचवाँ

Messages भेजें

Single, bulk या website से। Business verify होने पर सीमा 250 से 2,000 लोग प्रतिदिन।

अपना WhatsApp Business अभी जोड़ें

Button दबाने पर Facebook की खिड़की खुलेगी। वहाँ अपना business और WhatsApp नंबर चुनें। जुड़ते ही इसी page पर आपके portal का login दिखेगा।

  • एक Facebook account (business का admin)
  • WhatsApp Business app वाला नंबर (app चलता रहेगा) — या कोई नया नंबर जिस पर OTP आ सके
  • Business का नाम, पता और GST/Udyam (verification के लिए)

App और chats फ़ोन पर चलती रहेंगी, साथ में API भी — QR scan करके जुड़ता है। (WhatsApp Business app 2.24.17 या नया चाहिए)

Meta के official Tech Provider program से जुड़ता है। आपका password हम तक नहीं आता।

सीधी कीमत

THECSR portal की एक तय फ़ीस। Messages का शुल्क Meta आपके अपने account से लेता है — हम उस पर कुछ नहीं जोड़ते।

6 महीने

₹2,500 / 6 महीने
लगभग ₹417 प्रति महीना
  • Portal — templates, single और bulk messages
  • Website / software API
  • Delivered / Read रिपोर्ट
  • Meta सीमा और quality की निगरानी
  • Setup और हिंदी सहायता
शुरू करें
एक बार में साल भर

1 साल

₹5,000 / साल
हर 6 महीने renew की ज़रूरत नहीं
  • 6 महीने वाली सभी सुविधाएँ
  • साल भर बिना रुकावट
  • त्योहारों के campaigns में template सहायता
  • AutoPay से अपने-आप renew (वैकल्पिक)
शुरू करें

Meta का message शुल्क

हर भेजे गए message पर, आपके Meta account से सीधे:

Marketing (offers)≈ ₹0.86
Utility (order, payment)≈ ₹0.12
OTP≈ ₹0.12
ग्राहक के message के 24 घंटे में जवाबमुफ़्त

दरें GST के बिना, अनुमानित। Meta समय-समय पर बदलता है।

THECSR की फ़ीस पर GST लागू हो तो अलग से। Plan portal में UPI या card से activate होता है।

THECSR क्यों

नंबर बंद होने का डर नहीं

सस्ते unofficial tools से नंबर ban हो जाते हैं। हम Meta के official API पर हैं, Verified Tech Provider के रूप में।

हर message का हिसाब

किसे गया, पहुँचा, पढ़ा या क्यों अटका — हिंदी में कारण के साथ। Bulk campaign रुके तो वहीं से आगे चलता है।

Meta की सीमा पर नज़र

आज कितने लोगों को और भेज सकते हैं, quality कैसी है — dashboard पर। सीमा से ज़्यादा भेजकर नंबर की quality खराब नहीं होती।

पारदर्शी बिल

Meta का शुल्क Meta को, हमारी तय फ़ीस हमें। Message पर कोई छिपा हुआ margin नहीं।

Website से सीधा जुड़ाव

एक API key से आपकी website, CRM या billing software खुद WhatsApp भेजता है।

पास की team

Jaipur और Churu से काम करने वाली team — call करें, या screen साझा करके साथ में setup करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरा नंबर सामान्य WhatsApp app पर भी चलता रहेगा?

API से जुड़ा नंबर आम तौर पर साथ में सामान्य WhatsApp app पर नहीं चलता। इसलिए अलग business नंबर बेहतर रहता है। WhatsApp Business App वाला नंबर कुछ मामलों में दोनों पर एक साथ चल सकता है — जोड़ने से पहले हमसे पूछ लें।

शुरुआत में कितने messages भेज सकते हैं?

Meta नए account को 24 घंटे में 250 अलग-अलग लोगों तक की अनुमति देता है। Business verification (GST/Udyam से) होते ही यह 2,000 हो जाती है, और अच्छी quality के साथ 10,000, 1 लाख और फिर असीमित तक बढ़ती है। ग्राहक के message के जवाब इस सीमा में नहीं गिने जाते।

Message का पैसा किसे और कैसे देना है?

Meta हर message का शुल्क आपके Meta account में जुड़े card से सीधे लेता है और GST invoice आपके business के नाम देता है। THECSR सिर्फ़ portal की तय फ़ीस लेता है।

Template क्या होता है और approval में कितना समय लगता है?

पहली बार ग्राहक को भेजा जाने वाला हर message Meta से approved ढाँचे में होना चाहिए। Approval आम तौर पर कुछ मिनट से 24 घंटे में मिल जाता है। Template बनाने में हम मदद करते हैं।

क्या Facebook Business account पहले से होना ज़रूरी है?

नहीं। जोड़ते समय Facebook की खिड़की में ही नया business account बन जाता है। बस एक सामान्य Facebook login चाहिए।

बाद में छोड़ना चाहें तो?

नंबर और WhatsApp account आपके अपने Meta account में रहते हैं। Plan renew न करें, तो portal से भेजना रुक जाता है — आपका नंबर और data आपके पास ही रहता है।

त्योहार का अगला offer WhatsApp पर भेजें

जोड़ने में कुछ मिनट लगते हैं। कहीं अटकें, तो हम फ़ोन पर साथ में कर देंगे।

🎯
Free Consultation?
Share your number — we'll call back within 30 minutes. Completely free.
Message on WhatsApp
🔒 Your number is safe — no spam. Unsubscribe anytime.
✅
Thank You! 🙏
Your number has been saved.
We'll call back within 30 minutes.
📞